फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर होगी अब नजर

सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर होगी अब नजर

Thu, 06 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर होगी अब नजर
रायबरेली। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें भी अपराध की वजह बन रही हैं। अफवाहों पर नजर रखने के लिए अब थानों में डिजिटल वालेंटियर्स ग्रुप बनाने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन



इस ग्रुप में संबंधित थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ-साथ आशा बहू, शिक्षकों को जोड़ा जाएगा। संबंधित क्षेत्र के सीओ और एसओ इस ग्रुप के एडमिन होंगे। यदि सोशल मीडिया पर किसी भी मामले को लेकर अफवाह फैलाई जाती है तो सही जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन



देखने में आ रहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से न सिर्फ शांति व्यवस्था को खतरा हो रहा है, बल्कि विवाद होने पर बड़ी घटनाएं हो जाती हैं।


सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग की ओर से हर थाने में डिजिटल वालेंटियर्स ग्रुप बनाया जा रहा है।


हर थाने में बनाए गए ग्रुप में 250 लोगों को शामिल किया जाएगा। इस समय सीओ व थानेदारों में ग्रुप बनाने को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के नाम पते की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रुप में इन्हें जोड़ा जाएगा
पुलिस अफसरों के मुताबिक डिजिटल वालेटिंयर्स ग्रुप में शिक्षक, प्रधानाचार्य, रिटायर्ड सैनिक, पुलिस पेंशनर्स, क्षेत्र के पत्रकार, सामाजिक संगठन, पूर्व-वर्तमान सभासद, पूर्व-वर्तमान ग्राम प्रधान, पूर्व-वर्तमान बीडीसी सदस्य, छात्र नेता, आशा बहू, ग्राम सचिव, एएनएम, कोटेदार, चिकित्सक, प्रमुख व्यापारी, मंदिर के पुजारी, मस्जिद के मौलवी, विशेष पुलिस अधिकारी, क्षेत्र के होमगार्ड औैर अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल किए जाएंगे।


ग्रुप में शामिल लोग ये देंगे जानकारी
किसी भी घटना की सूचना 100 नंबर पर तत्काल देना होगा। क्षेत्र में होने वाले अवैध व्यापार जैसे शराब, गांजा, स्मैक की बिक्री की सूचना और इसमें लिप्त लोगों की सूचना देनी होगी।


क्षेत्र में लगने वाले मेले व त्योहार के संबंध में कानून व्यवस्था से संबंधित कोई बात होने पर तत्काल जानकारी देनी होगी। क्षेत्र में रहने वाले पुराने अपराधी के बारे में भी जानकारी देनी होगी।



यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसकी भी जानकारी ग्रुप के जरिए देनी होगी। स्कूलों, कॉलेजों के आसपास बैठने वालों की सूचना देनी होगी। इस सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed