{"_id":"5b8ed0d6867a5548484efe88","slug":"41536086230-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे का निशान बिंदु छूने को बेताब गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे का निशान बिंदु छूने को बेताब गंगा
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ-सरेनी (रायबरेली)। गंगा नदी का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक खतरे के बिंदु 99.360 मीटर के सापेक्ष मंगलवार को जलस्तर 98.810 मीटर पर पहुंच गया।
बढ़ते जलस्तर से गंगा तट डलमऊ के स्नान घाटों के किनारे बने मकानों के चारों ओर पानी भर गया है। इससे घरों के गिरने की संभावना बढ़ गई है। कटरी क्षेत्र के गांवों के करीब धीरेे-धीरे पानी पहुंच रहा है।
डलमऊ के कटरी क्षेत्र के अंबहा, चक मोहिद्दीनपुर आदि गांवों में बढ़ते गंगा के जलस्तर से लोगों में हाहाकार मचा है। गांव के साजन प्रसाद, श्रीकृष्ण, रामबहादुर, तेज बहादुर, दीपू यादव, जगदीश प्रसाद, जनार्दन, गोकर्ण प्रसाद, रामसजीवन, राजेश कुमार का कहना है कि ज्वार उड़द, चारा, धान की फसलें डूब गई हैं।
विज्ञापन
उधर, सरेनी क्षेत्र में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कटरी क्षेत्र के लोगों में हड़कंप है। कटरी क्षेत्र के कई गांवों के रास्ते में पानी भर जाने से लोगों को आने जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
उधर, उप जिलाधिकारी डलमऊ जीत लाल सैनी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति होने पर लोगों को सकुशल स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा।