फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला

Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला
रायबरेली। सीएमओ ऑफिस के सामने एक निजी अस्पताल में प्रसूता के मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। ऐसे में मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन



एसपी ने प्रकरण में कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खास बात ये है कि इस नर्सिंग होम में आए दिन लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौतें हुआ करती हैं, लेकिन संचालक हर बार सेटिंग के चलते बचने में कामयाब हो जाता है। इसी वजह से अस्पताल में मनमाने ढंग से रोगियों का इलाज होता है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के जिसठा पोस्ट बछवा निवासी विजय कुमार चौरसिया ने सोमवार को एसपी सुजाता सिंह से शिकायत की थी कि 17 अगस्त को अपनी पत्नी सन्नो को प्रसव पीड़ा होने पर जेल रोड स्थित सीएमओ ऑफिस के सामने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सन्नो ने बच्ची को जन्म दिया था। इलाज में लापरवाही बरतने से सन्नो की मौत हो गई थी। महिला चिकित्सक की लापरवाही से खफा होकर लोगों ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन भी किया था।



पीड़ित का आरोप था कि अस्पताल संचालक और उसकी पत्नी ही नर्सिंग होम चलाकर रोगियों का मनमाने ढंग से इलाज कर रहे हैं।


एसपी सुजाता सिंह ने प्रकरण की जांच कोतवाल अशोक सिंह को सौंपी है। एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाल का कहना है कि पड़ताल की जा रही है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed