{"_id":"5b3677e04f1c1bfd6e8ba67a","slug":"41530296288-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार की ढिलाई से सिंचाई विभाग नहरों व माइनरों में पानी पहुंचाने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार की ढिलाई से सिंचाई विभाग नहरों व माइनरों में पानी पहुंचाने में नाकाम
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनर की सफाई के लिए अन्नदाता जुटा रहे चंदा
जगतपुर (रायबरेली)। सरकार की ढिलाई और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मनमानी से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
जिला प्रशासन से लेकर विभागीय अधिकारियों तक पानी के लिए दौड़ लगाई, लेकिन हर तरफ मायूसी हाथ लगी। शासन और अफसरों की उपेक्षा से हलाकान किसानों ने अब शंकरपुर माइनर की सफाई करने की ठानी है।
इसके लिए चंदा एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है। अब तक करीब 20 हजार रुपये एकत्र हो गया है। किसानों का कहना है कि जेसीबी की मदद से शनिवार से माइनर की सफाई का काम शुरू कराया जाएगा।
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली शंकरपुर माइनर करीब आठ किलोमीटर लंबी है। माइनर सिल्ट और झाड़ियों से पट्टी है। इससे खेतों तक पानी नहीं पहुंचता है।
इस माइनर से करीब 20 हजार एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। भरपूर बारिश नहीं होने से अब तक किसान धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं।
किसानों ने बताया कि एक साल पहले माइनर की सफाई की गई थी, लेकिन सफाई के नाम पर महज खानापूरी करके धन का बंदरबांट कर लिया गया था।
इसी शंकरपुर माइनर से शेरंदाजपुर माइनर को भी पानी जाता है। किसानों का कहना है कि शंकरपुर माइनर के बाद शेरंदाजपुर माइनर की सफाई की जाएगी।