फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मुठभेड़ के बाद खुलासा, बिहार प्रांत से जुड़ा असलहा तस्करों का गोरखधंधा

मुठभेड़ के बाद खुलासा, बिहार प्रांत से जुड़ा असलहा तस्करों का गोरखधंधा

Thu, 10 May 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद खुलासा, बिहार प्रांत से जुड़ा असलहा तस्करों का गोरखधंधा
बिहार से लाकर यहां बेचते थे असलहे
विज्ञापन



रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने असलहों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है।


मुठभेड़ में पुलिस ने दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो तस्कर बिहार से असलहा लाकर जिले में सप्लाई करते थे। रायबरेली ही नहीं, बल्कि यूपी के कई जिलों में इनका नेटवर्क फैला हुआ है।


पुलिस ने इस मामले में घायल तस्कर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकडे़ गए तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने नौ पिस्टल, 18 मैंगजीन, चार मोबाइल और 760 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन



पूछताछ के आधार पर पुलिस बदमाशों से हथियार खरीदने वाले लोगों को भी चिह्नित कर रही है। इसमें कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी के नाम व पते का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात शहर के नजरवा ताल (महानंदपुर) के पास हुई मुठभेड़ में बस्ती जिले के पशुरामपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी बदमाश लाल साहब पांडेय को गोली लग गई थी।


वहीं बदमाशाें की तरफ से हुई फायरिंग में स्वॉट टीम में तैनात सिपाही रुपेंद्र कुमार शर्मा भी गोली लगने से घायल हो गया था। इस दौरान कई बदमाश मौके से भाग निकले थे।


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। मुठभेड़ के कुछ देर बाद पुलिस ने दूसरे बदमाश बिहार के खगरिया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के कोयला निवासी लल्लन कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया था।



उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश लल्लन कुमार यादव ने पूछताछ में कुबूला है कि वे लोग पिछले कई साल से असलहों की तस्करी कर रहे थे।


बिहार से असलहे लाकर डिमांड के आधार रायबरेली के अलावा यूपी के अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। असलहों की सप्लाई करने रायबरेली आए थे, तभी मुठभेड़ में दबोचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed