फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आग में जिंदा जली विवाहिता, सास की हालत गंभीर

आग में जिंदा जली विवाहिता, सास की हालत गंभीर

Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आग में जिंदा जली विवाहिता, सास की हालत गंभीर
लपटों में जिंदा जली विवाहिता, सास गंभीर
विज्ञापन


रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के भावाखेड़ा गांव में मंगलवार को आग में जिंदा जलकर एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मृतका के पांच साल के बेटे को ग्रामीणों ने बचा लिया। शार्ट सर्किट के चलते छप्पर में आग लगा थी, जिससे हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मृतका के नाना की तहरीर पर पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के झामपुर की रहने वाली शिवानी उर्फ मोनी (32) की शादी ढाई साल पहले सरेनी के भावाखेड़ा गांव निवासी राम प्रताप के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम प्रताप लखनऊ में रहकर कपड़ा सिलने का कार्य करता है। शिवानी घर के अंदर छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। वहीं पर सास दुलारा देवी (65) भी बैठी थी।

बताते हैं कि शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते शिवानी की जलकर मौत हो गई थी। वहीं सास गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया।


मृतका का पांच साल का बेटा अंशुमान बाहर खेल रहा था, जिसे बचा लिया गया। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि मृतका के नाना छेदीलाल ने तहरीर दी है कि शार्ट सर्किट के चलते घर में आग लगी थी, जिसमें जलकर शिवानी की मौत हुई है।

मृतका का पति लखनऊ में था, जो घटना के बाद गांव पहुंचा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की सास 80 फीसदी झुलसी है, जिसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed