{"_id":"5a95a4b54f1c1b3f658b5410","slug":"41519756469-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा किए बगैर जोड़ा कनेक्शन 11 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा किए बगैर जोड़ा कनेक्शन 11 पर केस
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया जमा किए बगैर कनेक्शन जोड़ने पर 11 पर केस
रायबरेली। उपखंड अधिकारी त्रिपुला एसएन यादव की ओर से मंगलवार को हुई छापेमारी में 11 लोगों के काटे गए कनेक्शन जुड़े मिले।
इस पर अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा लगाए गए कैंप में 347 उपभोक्ताओं ने छह लाख 27 हजार रुपये जमा किए। इसके अलावा छह लाख रुपया बकाया नहीं जमा करने वाले 35 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
अवर अभियंता शंभूनाथ ने टीम के साथ काटे गए कनेक्शनों को चेक किया। अवर अभियंता ने बताया कि महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे सहमत मजरे सोथी गांव निवासी गुरुप्रसाद, रामकुमार, थुलावासा निवासी भगवानदेई, हनुमंत नगर निवासी वासुदेव, ओनई जंगल निवासी भगवती के अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के रेतीखुर्द गांव निवासी हरिश्चंद्र, लवलेश, रामबहादुर, पूरे भिखरी निवासी दीपा देवी, शिवकली, कोलवाखुर्द गांव निवासी मायादेवी के कनेक्शन बकाये पर काटे गए थे।
इन लोगों ने बिना बकाया जमा किए ही कनेक्शन को जोड़कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।