{"_id":"5a774ad04f1c1b86268b8457","slug":"41517767376-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर फ्रैक्चर और गुजर गई दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर फ्रैक्चर और गुजर गई दो ट्रेनें
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी पटरी से गुजर गईं दो ट्रेनें, बचा हादसा
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास रेल ट्रैक पर फ्रैक्चर हो गया। इस दौरान चटकी पटरी से दो ट्रेनें गुजर र्गइं।
गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि सुबह ट्रैक के फ्रैक्चर होने की जानकारी से रेलवे विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर रेल कर्मियों ने ट्रैक ठीक कराकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
रेलवे आउटर सिंग्नल पश्चिमी के करीब लखनऊ और कानपुर के लिए रेल लाइन विभाजित होती है। कानपुर रेल लाइन में होम सिग्नल के सामने किमी संख्या 728 और 729 के मध्य शनिवार की रात रेल लाइन में फ्रैक्चर हो गया।
यह फ्रैक्चर रविवार सुबह देखा गया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और फिर मरम्मत के निर्देश जारी किए।
खास बात ये रही कि रात में रेल ट्रैक फ्रैक्चर था, लेकिन इसकी जानकारी नहीं हो पाई। इससे रायबरेली-ऊंचाहार-कानपुर पैसेंजर और कानपुर-प्रयाग इंटरसिटी गुजर गई।
विज्ञापन
बाद में गंगा गोमती को कॉशन से निकाली गई। रेल पथ निरीक्षक लहरु बड़इक का कहना है कि मौसम के बदलाव के कारण पटरी में सिकुड़न आती है, जिसके कारण ट्रैक फ्रैक्चर होता है। उसे दुरुस्त करा दिया गया है।