फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   4000 urban street vendors got benefit of eight schemes

4000 शहरी स्ट्रीट वेंडरों को मिला आठ योजनाओं का लाभ

Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
4000 urban street vendors got benefit of eight schemes
रायबरेली। शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ पाए स्ट्रीट वेंडरों को अन्य आठ केंद्रीय व राज्य की योजनाओं का लाभ देने का काम शुरू किया गया है। अब तक डूडा की ओर से 4000 स्ट्रीट वेंडरों को योजना का लाभ मिल चुका है। डूडा की ओर से अन्य लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों का प्रोफाइल तैयार कर योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डूडा की शहरी मिशन प्रबंधक नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के बाद शासन ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संचालित की। स्ट्रीट वेंडरों को दोबारा अपनी आजीविका का इंतजाम करने के लिए लाभान्वित किया जा रहा है। इसमें उन्हें सरकार की ओर से पहले 10 हजार तक का बिना गारंटी के लोन दिया जाता था, लेकिन अब 20 हजार तक के लोन की व्यवस्था हो गई है। साथ ही लोन चुकाने के लिए रेहड़ी-पटरी वालों को अतिरिक्त समय भी देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

उन्होंनेे बताया कि जिले में 7941 स्ट्रीट वेंडर चिह्नित किए गए हैं। सभी को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, बीमा, जनधन, वन नेशन वन राशन कार्ड सहित आठ योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक करीब चार हजार स्ट्रीट वेंडरों को इन योजनाओं का लाभ मिल चुका है। लक्ष्य को शत प्रतिशत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडरों को इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना।
प्रधानमंत्री जनधन योजना।
रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू।
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना।
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना।
जननी सुरक्षा योजना।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना।
नगर निकायों में कहां कितनों को लाभ देने का लक्ष्य
नगर निकाय लक्ष्य
नगर पालिका रायबरेली 5732
नगर पंचायत बछरावां 250
नगर पंचायत नसीराबाद 406
नगर पंचायत सलोन 295
नगर पंचायत परशदेपुर 237
नगर पंचायत डलमऊ 200
नगर पंचायत लालगंज 466
नगर पंचायत ऊंचाहार 221
नगर पंचायत महराजगंज 134
कुल 7941
शहरी स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ देने के साथ ही अब उन्हें आठ और योजनाओं का लाभ दिलाने का काम शुरू किया गया है। करीब चार हजार वेंडर योजनाओं से आच्छादित हो चुके हैं। जल्द ही शत-प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा। -मुनेंद्र कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed