फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   36,000 suspected beneficiaries of Prime Minister's Housing Scheme will be investigated.

Raebareli News: प्रधानमंत्री आवास के 36 हजार संदिग्ध पात्रों की होगी जांच

Fri, 16 Jan 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
36,000 suspected beneficiaries of Prime Minister's Housing Scheme will be investigated.
रायबरेली। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सर्वे का काम पूरा होने के बाद भारत सरकार के पोर्टल पर 36118 ऐसे विवादित मामले पकड़ में आए हैं, जिनमें सर्वयरों व चेकरों की रिपोर्ट में भिन्नता है। संदिग्ध पात्रों की जांच के लिए भारत सरकार से डीआरडीए को सूची उपलब्ध कराई गई है। बीडीओ और जिला स्तरीय अधिकारी मामले की जांच करके अपात्रों के नाम सूची से डिलीट करेंगे।
विज्ञापन


जिले में पूर्व में बनी पात्रता सूची के लाभार्थियों को आवास देने का काम पूरा होने के बाद शासन की मंशा पर नई पात्रता सूची बनाने के लिए सर्वे कराया गया। सर्वे में कर्मचारियों ने घर-घर जाकर 84182 लोगों का सर्वे किया। इसके अलावा 13690 लोगों ने स्वयं सर्वे करके आवास की मांग की। जिले में कुल 97872 लोगों का सर्वे किया गया। सर्वे के बाद सूची भारत सरकार को भेज दी गई है। अब भारत सरकार के पोर्टल पर 36118 संदिग्ध लोग मिले हैं, जिनकी पात्रता पर आशंका है। सर्वेयर व चेकरों की रिपोर्ट में अंतर होने के कारण इन लोगों की जांच अब बीडीओ व जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने लाभार्थी संदिग्ध
ब्लॉक का नाम संदिग्ध लाभार्थी
अमावां - 1000

बछरावां - 1223

छतोह - 1793
डलमऊ - 2984
दीनशाह गौरा - 1759

डीह - 1814
हरचंदपुर - 734

जगतपुर - 1398

खीरों - 4102
लालगंज - 2428

महराजगंज - 3682
राही - 1859

रोहनियां - 838
सलोन - 3056

सरेनी - 1804
सतांव - 2974

शिवगढ़ - 486
ऊंचाहार - 2184

कुल - 36118
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 97872 लोगों का सर्वे किया गया है। भारत सरकार के पोर्टल पर 36118 विवादित मामले पकड़ में आए हैं। सर्वेयरों व चेकरों की रिपोर्ट में भिन्नता होने पर सूची मिली है। बीडीओ व जिला स्तरीय अधिकारियों से इसका जांच शुरू करा दी गई है। -सतीश प्रसाद मिश्रा, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed