फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   36 Corona positive including 10 officers of Head Office of Baroda Gramin Bank

बड़ौदा ग्रामीण बैंक के हेड आफिस के 10 अफसर समेत 36 संक्रमित

Tue, 11 Aug 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
36 Corona positive including 10 officers of Head Office of Baroda Gramin Bank
रायबरेली। रायबरेली जिले में मंगलवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के हेड ऑफिस के चीफ मैनेजर विजिलेंस समेत 10 अफसर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा नसीराबाद सीएचसी के फार्मासिस्ट और जिला अस्पताल के एक कर्मचारी समेत 20 और लोग भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

खीरों क्षेत्र के पाहो गांव में फिर तीन लोग पॉजिटिव मिले। मटियारा डलमऊ में भी दो लोग संक्रमित मिले। रोडवेज बस परिचालक भी कोरोना की चपेट में आ गया है। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल और बटोही रिसॉर्ट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक के एक अधिकारी को रेलकोच में बने एल-2 हॉस्प्टिल में भर्ती कराया गया है। अमेठी जिले के तिलोई और इन्हौना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित छह और लोग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारियों की जांच मंगलवार को पीएचसी देवानंदपुर में हुई। यहां चीफ मैनेजर विजिलेंस समेत आठ लोग संक्रमित मिले। दो अधिकारियों ने लखनऊ में जांच कराई।
उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बैंक के एक अधिकारी हालत गंभीर होने पर उसे एल-2 अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। शेष संक्रमितों को बड़ौदा उत्तर प्रदेश पेड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नसीराबाद सीएचसी के फार्मासिस्ट और जिला अस्पताल के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा जमालपुर नानाकारी, प्रगतिपुरम, मटियारा डलमऊ, हरचंदपुर, देवानंदपुर, पटेल नगर, रामजीपुरम, फिरोज गांधी कॉलोनी, भूपगंज, अहमदपुर, इंदिरा नगर, गोराबाजार, निनावां में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पाहो गांव में मंगलवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। एक महिला व उसका तीन साल का बेटा संक्रमित हुआ है। एक वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि तीनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पाहो गांव को हॉट स्पॉट घोषित करके रास्तों को बंद करवा दिया गया है। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी नसीराबाद के फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को बंद करा दिया गया है। सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू करा दिया गया है।
तिलोई व इन्हौना प्रतिनिधि के अनुसार तिलोई और इन्हौना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित छह और लोग मिले हैं। संबंधित गांवों को कंटेनमेंट घोषित करके गांवों के रास्तों को सील करा दिया गया है। सीएचसी तिलोई अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि तिलोई कस्बे के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सभी को होम आइशोलेट करा दिया गया है। सेमरौता में भी कोरोना संक्रमित दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि क्षेत्र को कंटेंनमेंट जोन बना दिया गया है। रास्तों को सील करा दिया गया है। लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय में 10 अफसरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दफ्तर को पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है। सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू हो गया है।
शहर कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बैंक के प्रधान कार्यालय को कंटेनमेंट घोषित करके सील करा दिया गया है। सैनिटाइजेशन का काम पूरा होने के बाद ही कार्यालय खुलेगा।
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय के कुछ अधिकारियों की जांच अब तक नहीं हो सकी है। उन अधिकारियों को भी कोरोना की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

बिना जांच रिपोर्ट के किसी को भी कार्यालय में न आने के आदेश दिए गए हैं। जिन अधिकारियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, वे ही कार्यालय खुलने के बाद दफ्तर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed