फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   3.47 lakh books received for the new session

रायबरेली: नए सत्र के लिए मिलीं 3.47 लाख किताबें, मार्च तक आपूर्ति, अप्रैल से शुरू होगा वितरण

Thu, 09 Feb 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
3.47 lakh books received for the new session
रायबरेली। नया शैक्षिक सत्र 2023-24 अप्रैल से शुरू होगा। इस बार सत्र शुरू होते ही बच्चों को पाठ्य पुस्तकें मिलने लगेंगी, क्योंकि पिछले वर्षों में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति और वितरण में पूरा सत्र बीत जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। विद्यालयों में दाखिला लेते ही बच्चों को पाठ्य पुस्तकें मिल जाएंगी। किताबों के अभाव में उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन


जिले में लगभग सवा दो लाख छात्र-छात्राओं को 15.65 लाख पाठ्य पुस्तकों की जरूरत है। किताबों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। जिले को 3.47 लाख किताबें मिल चुकी हैं। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डाॅ. संजीव गुप्ता ने बताया कि इसी माह सभी किताबें मिल जाने की उम्मीद है। इसके बाद कार्य पुस्तिकाओं की आपूर्ति का सिलसिला शुरू होगा। चार लाख से अधिक कार्य पुस्तिकाओं की भी जरूरत पड़ेगी। हर हाल में मार्च तक पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं की शत-प्रतिशत आपूर्ति मिल जाएगी। अप्रैल से वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन किताबों की मिली आपूर्ति
कक्षा चार की फुलवारी 41,880, पर्यावरण 33,851, कक्षा पांच की वाटिका 45,062, प्रकृति 36,236, कक्षा छह की पृथ्वी और हमारा जीवन 33,672, कक्षा सात की दीक्षा 5,000, हमारा इतिहास एवं नागरिक जीवन 39,363, इंग्लिश रीडर 3,150, कक्षा आठ की प्रज्ञा 44,109, संस्कृत भारती 32,000, इंग्लिश रीडर 32,850 किताबों की आपूर्ति मिली है। सभी किताबों को अभी गोदाम में रखवाया जा रहा है। अगले महीने से किताबों को ब्लाॅक संसाधन केंद्र और फिर विद्यालय पहुंचाया जाने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed