फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   34 positive including National Vice President of SP Yuvajan Sabha

सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 34 पॉजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
34 positive including National Vice President of SP Yuvajan Sabha
रायबरेली। जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमित 34 लोग पाए गए हैं। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव मूर्ति राना और कन्नौज लोकसभा सीट के प्रभारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिले के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद गले में खरास व अन्य समस्या होने पर उन्हें लखनऊ के ऐरा हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया गया है। कलक्ट्रेट स्थित अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद दफ्तर को बंद कराया गया है। सलोन क्षेत्र में एक स्कूल के प्रबंधक, महिला हेल्थ सुपरवाइजर समेत छह लोग संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को एल-1 और एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जगतपुर थाना क्षेत्र के नवावगंज के रहने वाले सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव मूर्ति राना को बुधवार कोरोना के लक्षण प्रतीत हुए। गले में खराश, बुखार आदि की समस्या होने पर जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सपा नेता को एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रात में ही उन्हें लखनऊ के अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया। कलक्ट्रेट के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद कार्यालय को सैनिटाइजेशन के लिए बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 34 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें नरायनपुर, एनटीपीसी, करहिया, डलमऊ, कौरापुर गौरा, थुलेंडी, आचार्य द्विवेदी नगर, मुराइन का पुरवा, रुस्तमगंज, मालिन का पुरवा, नवलगंज, तिलक नगर, कल्लू का पुरवा, नीमटीकर, बनीगंज आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के एक स्कूल प्रबंधक और महिला हेल्थ सुपरवाइजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय ने बताया कि गुरुवार को आई रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधक, हेल्थ सुपरवाइजर, बसंतगंज निवासी व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा करहिया पुलिस चौकी और बरवलिया में भी एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मरीजों को कम करने के लिए शुरू हुआ सर्विलांस अभियान का पहला चरण गुरुवार को पूरा हो गया। शहरी स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर के सभी 34 वार्डों में थर्मल स्क्रीनिंग का अभियान चलाया गया। करीब 40 हजार घरों के ढाई लाख लोगों की जांच की गई। जिन लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या मिली, उनकी कोरोना की जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed