फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगा सागर पांडेय की हत्या का मामला 18-06-33

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगा सागर पांडेय की हत्या का मामला 18-06-33

Fri, 20 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगा सागर पांडेय की हत्या का मामला 18-06-33
रायबरेली-शिवगढ़। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक गंगा सागर पांडेय और आरोपियों के बीच अरसे से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। बताया जाता है कि वह किसी से दबते नहीं थे। रास्ता विवाद के साथ यह बात भी हमलावरों को अखरती थी। कई बार दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। हमलावरों ने घटना को प्लानिंग के तहत अंजाम दिया था।
विज्ञापन

हमलावर यह बात जानते थे कि यदि गंगा सागर पांडेय बच जाएगा तो वह उनके लिए ही जान का दुश्मन बन जाएगा। यही वजह रही कि बेरहमी के साथ उसका कत्ल किया गया। हाथ, पैर व गला तक काट दिया। गंगा सागर पांडेय क्रोधी स्वभाव के व्यक्ति थे। अक्सर इनसे लोगों से विवाद हो जाया करता था। शुक्ला परिवार से इनका लगभग 15 वर्षों से लगातार विवाद चल रहा था। कई बार गाली-गलौज और हाथापाई भी हो चुकी थी। बुधवार को भी दोपहर में गाली गलौज और हाथापाई रास्ते के विवाद को लेकर घटना घटित हुई थी। यदि स्थानीय पुलिस चेत जाती तो शायद घटना मर्डर तक नहीं पहुंचती। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। नम आंखों के बीच गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें कई भाजपा नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन


अब नहीं रहा कलियुग का श्रवण
ग्रामीणों के अनुसार मृतक गंगा सागर पांडेय अपनी मां देववती पांडेय व पिता दुर्गा शंकर पांडेय की सेवा में तत्पर रहते थे। यही कारण था कि बूढ़े माता-पिता की सेवा में कोई विघ्न ना उत्पन्न हो जाए, इससे उन्होंने शादी भी नहीं की थी। पिता दुर्गा शंकर और माता के आंसू नहीं थम रहे हैं। सिर्फ एक ही शब्द निकलता है कि अब हमारा क्या होगा, हमारे कलियुग का श्रवण कुमार हमारे बीच नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बरती ढिलाई
भाई क्षीर सागर पांडेय ने बताया कि रास्ते का विवाद चल रहा था। 15 जुलाई को स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, पुलिस ने शिथिलता दिखाई। बुधवार दोपहर भी विवाद हुआ तो पुलिस को बुलाया गया। स्थानीय पुलिस समझा-बुझा कर चली गई। इसके बाद छोटा भाई गंगा सागर पांडेय थाने सूचना देने जा रहा था कि तभी रास्ते में ही पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने हमला बोल दिया और काट डाला।


दो महिलाएं हिरासत में ली गईं
इस हत्याकांड के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि घटना में प्रयुक्त किए गए औजार को इन महिलाओं ने पानी से धो दिया था। शक होने पर दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि हत्या के बाद लोग आक्रोशित थे। महिलाओं का हाथ होने का शक जताते हुए लोग उन्हें ही मार डालने पर आतुर थे। इसी वजह से पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया।



आरोपी चाहे जितने भी रसूखदार होंगे, होगी कार्रवाई : हीरो वाजपेयी
भाजपा नेता की हत्या का मामला शासन तक पहुंच गया है। यही वजह है कि घटना की जानकारी पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी, जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत, सुभाष झा व विशाल पांडेय आदि भाजपाई मृतक के गांव पहुंचे। सभी ने पीड़ित परिवार को ढंढस बंधाया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हमलावर चाहे जितने भी रसूखदार होेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का जाएगी। गैंगस्टर की कार्रवाई कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी से मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर, भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed