{"_id":"5b4cde084f1c1b572f8b4c86","slug":"31531764232-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन और प्लास्टिक की रोक का दावा हवाहवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन और प्लास्टिक की रोक का दावा हवाहवाई
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में पॉलिथीन और प्लास्टिक की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। पॉलिथीन और प्लास्टिक की रोक का दावा कितना खरा उतर रहा है, यह चार सीन बताने के लिए काफी हैं। अमर उजाला ने पड़ताल कराई तो दूसरे दिन सोमवार को भी चाय की दुकान से लेकर होटलों तक में पॉलिथीन का धड़ल्ले से उपयोग किया गया। कार्रवाई के नाम पर महज खानापूरी की गई। अफसरों की ओर से रोक लगाने के नाम पर जिस तरह ढिलाई बरती जा रही है, उससे लगता है कि पॉलिथीन व प्लास्टिक के गिलास की बिक्री रोक लगना इतना आसान नहीं है। पॉलिथीन रोकने का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है।
पॉलिथीन व प्लास्टिक की बिक्री रोक लगाने के लिए टीमें बनाकर कार्रवाई कराई जा रही है। सोमवार को भी कई टीमें लगाकर भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद की गई है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। दुकानदार नहीं मानेंगे तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-डॉ. राजेश प्रजापति, एडीएम वित्त एवं राजस्व
सीन एक : पॉलिथीन में भरकर दी चाय
डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित चाय की दुकान पर दुकानदार लोगों को पॉलिथीन में चाय भरकर देता नजर आया। सब्जी मंडी में सब्जी दुकानदारों ने पॉलिथीन का उपयोग किया। जो भी लोग खरीददारी करने पहुंचते, उन्हें दुकानदार पॉलिथीन में भरकर सब्जी देते।
विज्ञापन
सीन दो : दुकानदारों ने किया पॉलिथीन का प्रयोग
विशंभर मार्केट रोड में कपड़ा, सब्जी समेत अन्य दुकानदारों की ओर से पॉलिथीन का उपयोग धड़ल्ले से किया गया। उन पर कोई खौफ नहीं दिखा। खरीददारी करने आए लोग पॉलिथीन में ही सामान लेकर आते जाते दिखे। डिग्री कॉलेज चौराहा पर आम दुकानदारों की ओर से पॉलिथीन का उपयोग करते नजर आए।
सीन तीन : दुकान पर रखे प्लास्टिक के गिलास
कैनाल रोड के रहने वाले दुकानदारों ने पॉलिथीन का खूब उपयोग किया गया। खरीददारी करने आए पुरुष और महिलाएं हाथों में पॉलिथीन लेकर आते जाते दिखे। कार्रवाई के लिए कोई अफसर मौजूद नहीं दिखे। मंसा देवी रोड पर तो पॉलिथीन व प्लास्टिक के गिलास बिक्री के लिए रखे हुए थे।
सीन चार : सब्जी दुकानदार भी पीछे नहीं
घंटाघर में भी दुकानदार पॉलिथीन का खूब उपयोग किया। जो भी ग्राहक खरीददारी करने आते, उसे सामान पॉलिथीन में ही थमाते। पुलिस लाइंस में सब्जी दुकानदारों की ओर से पॉलिथीन का उपयोग किया गया। कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की गई।