{"_id":"5b3677e44f1c1bca228b824d","slug":"31530296292-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रेलवे क्रासिंग पार कर रहे युवक को ट्रेन से रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रेलवे क्रासिंग पार कर रहे युवक को ट्रेन से रौंदा, मौत
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद क्रॉसिंग पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा
रोहनिया (रायबरेली)। जल्दबाजी में बंद क्रॉसिंग पार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। अचानक गंगा गोमती एक्सप्रेस के आ जाने से युवक की कटकर मौत हो गई। हादसा ऊंचाहार थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ऊंचाहार के पूरे द्वारिका मजरे मतरौली निवासी अवधेश कुमार (21) अपनी मां के साथ रिश्तेदारी से लौट रहा था। रामचंद्रपुर स्टेशन के पास क्रॉसिंग पर इलाहाबाद से लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस को पास कराने के लिए गेटमैन ने गेट बंद कर दिया।
यह देख युवक ने मां को क्रॉसिंग के पास उतार दिया और कुछ दूर जाकर रेल ट्रैक पार करने लगा। वह पटरी पार कर पाता कि इससे पहले ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उसकी बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर काफी दूर जा गिरी। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि रेल लाइन पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।