फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   राज्यमंत्री की सुरक्षा में लगी स्कार्ट डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी

राज्यमंत्री की सुरक्षा में लगी स्कार्ट डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी

Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री की सुरक्षा में लगी स्कार्ट डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी
बाइक सवार को बचाने में पलटी राज्यमंत्री की स्कॉर्ट, तीन जख्मी
विज्ञापन



हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को सूबे के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी की सुरक्षा में लगी स्कॉर्ट लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।


हादसे में स्कॉर्ट पर सवार एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें हेड कांस्टेबल को गंभीर रूप से चोटें आईं हैं, जबकि चालक व होेमगार्ड को मामूली रूप से जख्मी हुए।
विज्ञापन



जानकारी पर मंत्री घटनास्थल पर ही काफी देर तक रुके रहे। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, तब कहीं जाकर मंत्री गंतव्य को रवाना हुए।


मंगलवार दोपहर बाद रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रहे राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी की सुरक्षा में लगी स्कॉर्ट कठवारा गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें गाड़ी में सवार हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल, होमगार्ड जयराम और चालक घायल हो गए। इसमें हेड कांस्टेबल को गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक व होमगार्ड को मामूली चोटें आईं।


हादसे की जानकारी पर मंत्री घटनास्थल पर ही रुक गए। जानकारी पाकर एसओ रावेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष रावेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रहे राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी की सुरक्षा में लगी स्कॉर्ट कठवारा गांव के पास हाईवे पर बने कट के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई थी।



प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को लखनऊ भेज दिया गया। मंत्री नीलकंठ तिवारी कुछ देर तक घटनास्थल पर रुके रहे और बाद में इलाज कराने की बात कहकर लखनऊ की तरफ निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed