{"_id":"5a1c53b24f1c1b70548bff97","slug":"31511805874-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी हत्थे चढ़े
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान दो अपराधी हत्थे चढ़े
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधी पुलिस के हाथ लगे। उनके पास से नगदी, तमंचा और व गांजा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक बदमाश पर पर अलग-अलग थानों में 17 मामले व दूसरे पर छह मामले दर्ज हैं। डीह थाना क्षेत्र के सुंदरगंज चौराहे पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें एक सौरभ तिवारी उर्फ रामप्रकाश तिवारी निवासी हटिया अजमतअली नौरंगाबाद थाना व जिला इटावा और सुनील कुमार यादव निवासी हरिहरपुर मजरे अकोड़िया थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली है। दोनों के पास से 18 हजार नगद, दो तमंचे, पांच कारतूस व पांच किलो गाजा बरामद किए है। थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि सुनील यादव पर ऊंचाहार, प्रतापगढ़, कुंडा सहित कई थानों में 17 मामले दर्ज हैं, जबकि सौरभ तिवारी पर ऊंचाहार, सरेनी व डीह में कुल छह मामले दर्ज है। एसओ ने बताया कि शातिरों ने बताया कि इनका एक सहयोगी उमेश कुमार निवासी मैकी का पुरवा मजरे जगदीशपुर थाना डीह का है, जो घटना मे शामिल रहता है। उसकी भी तलाश की जा रही है। ब्यूरो