फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   न्यायिक जांच के लिए अजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा

न्यायिक जांच के लिए अजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा

Thu, 02 Nov 2017 11:41 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक जांच के लिए अजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा
वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी प्लांट में हुई भीषण दुर्घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने कहा है कि एनटीपीसी में बॉयलर के राख निस्तारण पाईप के फ टने से जो ह्रदय विदारक घटना हुई है, उसमें दोषियों को जल्द दंड दिए जाने की आवश्यकता है। इसलिए तुरंत ही इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए तथा अधिकतम सात दिनों के अंदर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया जाना चाहिए। अजय अग्रवाल ने आगे कहा है कि उक्त हादसा बिल्कुल भोपाल गैस लीक कांड की तरह है तथा इसमें कहीं न कहीं कोई न कोई कोताही बरती गई है या तो बॉयलर के राख निस्तारण पाईप की गुणवत्ता में कमी थी या फि र किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हुआ है। देश में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी अति आवश्यक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed