{"_id":"59a70fbc4f1c1b00278b48e0","slug":"31504120764-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया गाड़ी से भिड़े बाइक सवार दो युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पहिया गाड़ी से भिड़े बाइक सवार दो युवक, एक की मौत
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसयूवी से भिड़े बाइक सवार दो युवक, एक की मौत
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एसयूवी से बाइक सवार दो युवक भिड़ गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों प्रतापगढ़ जिले किसी काम से जा रहे थे। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य हादसे में घर जा रही छात्रा को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव स्थित एनिमल ब्रीडिंग सेंटर के समीप बाइक पर सवार दो युवकों की भिड़ंत विपरीत दिशा से आ रही डस्टर कार संख्या यूपी 72 एबी 7047 से हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने संतलाल (30) पुत्र प्रहलाद निवासी जगतपुर लालगंज रायबरेली को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसी गांव का उसका साथी जयशंकर (30) पुत्र रविशंकर की हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया।
वहीं एक अन्य मार्ग दुर्घटना में स्कूली छात्रा अंकिता यादव (7) पुत्री अरविंद निवासी पूरे चोपाई का पुरवा विद्यालय से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी, तभी ऊंचाहार की तरफ तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने बसंतगंज स्थित पुल के समीप टक्कर मारकर छात्रा को घायल कर दिया। परिवारीजनों ने घायल छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर घटनाओं में कार्रवाई की जाएगी।