फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पीएम-योगी का पुतला फूंककर किया गुस्से का इजहार

पीएम-योगी का पुतला फूंककर किया गुस्से का इजहार

Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीएम-योगी का पुतला फूंककर किया गुस्से का इजहार
प्रधानमंत्री का पुतला फूंक जताया आक्रोश
विज्ञापन

रायबरेली। गुजरात में अमेठी सांसद राहुल गांधी पर हमला और चंडीगढ़ में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना पर गुरुवार को महिला कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने कांग्रेस कार्यालय स्थित तिलक भवन में प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। कहा कि आरोपियों को बचाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शैलजा सिंह ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा से ही आज बेटियों को सबसे अधिक खतरा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे जाहिर है कि भाजपा का हमेशा दोहरा चरित्र रहा है। चंपा श्रीवास्तव, चेतना सिंह, मंजू वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की महिलाएं युवती के साथ हैं। इंसाफ दिलाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर गुजरात में हमला किया गया। यह भाजपा की ओर से कराया गया है, जो गलत है। इस मामले के आरोपियों को तत्काल जेल भेजना चाहिए। इस मौके पर चंद्रकली यादव, किरन मिश्रा, नसरीन बानो, संध्या वर्मा, विमला सिंह, ऊषा श्रीवास्तव आदि मौैजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed