फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संदिग्ध हालत में हाथी की मौत

संदिग्ध हालत में हाथी की मौत

Mon, 07 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में हाथी की मौत
संदिग्ध हालत में हाथी की मौत
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को एक हाथी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हाथी की मौत कैसे हुई। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ लोग जौनपुर से रक्षाबंधन को लेकर यहां हाथी के साथ भिक्षा मांगने आए थे। रात में सभी दुकनहा गांव स्थित एक मंदिर के पास सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने किसी जहरीले जंतु के काटने से हाथी की मौत की आशंका जताई है। जौनपुर जिले के गोहमा गांव निवासी बृजमोहन मिश्रा ने बताया कि एक माह पहले भदोही जिले के सुरियावा निवासी रामचंद्र उपाध्याय का हाथी लेकर भिक्षा मांगने निकला था। उसके साथ शिव पूजन तिवारी, जगदीश, हाथी मालिक रामचंद्र उपाध्याय के भाई श्रीकांत उपाध्याय सुबह से खीरों, उन्नतखेड़ा, मेड़ौली, हरीरामखेड़ा और दोकनहा गांव में भिक्षा मांग रहे थे। सभी लोग रात में दकनहा गांव के रावत वीर बाबा के मंदिर पर सो गए। हाथी भी मंदिर के पास सो रहा था। सुबह जब सभी उठे तो हाथी अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे खड़ा करने का काफ ी प्रयास किया गया, लेकिन खड़ा नहीं हुआ। सूचना पशु चिकित्सालय खीरों को दी गई, जहां से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने हाथी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि हाथी को किसी जहरीले जतु के काटने से मौत हुई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर मंदिर परिसर में ही हाथी का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed