{"_id":"593998894f1c1b79318b45a7","slug":"31496946825-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों से धोखे से कराया हस्ताक्षर, जांच में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों से धोखे से कराया हस्ताक्षर, जांच में खुली पोल
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्डधारकों से धोखे से कराए हस्ताक्षर, जांच में खुली पोल
छह माह पहले निलंबित हो गया था निगोही गांव का कोटा
अमर उजाला ब्यूरो
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के निगोही गांव के निलंबित कोटेदार से मांगी गई आख्या में कार्डधारकों के धोखे से हस्ताक्षर कराकर भेज दिए गए। मामले की शिकायत मिलने पर सलोन के आपूर्ति निरीक्षक ने गुरुवार को जांच करने गांव पहुंचे। जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई हैं। आपूर्ति निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
डीह ब्लॉक क्षेत्र के निगोही गांव के कोटेदार रामेश्वर की कोटे की दुकान छह माह पहले अनियमितता के चलते निलंबित कर दी गई थी। यहां का कोटा गड़वा गांव सभा में संबद्ध कर दिया गया था। निलंबित कोटेदार से आख्या मांगी गई थी, जिसमें कोटेदार ने कार्डधारकों से फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कराकर आख्या भेज दी थी। इसकी शिकायत मिलने पर सलोन के आपूर्ति निरीक्षक सुखदेव सिंह गांव जांच करने पहुंचे।
जांच में पता चला कि गलत तरीके से कार्डधारकों से धोखे से हस्ताक्षर कराए गए हैं। आपूर्ति निरीक्षक के मुताबिक ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि कोटेदार ने राशन देने की बात कहकर हस्ताक्षर कराए थे। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आगे जो भी आदेश मिलेंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उर्मिला, शालिनी, हरिहर, पुष्कर, अनिल आदि कार्डधारक मौजूद रहे।