फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   31,450 children found undernourished in the district

जिले में 31,450 बच्चे कुपोषित मिले

Sat, 03 Oct 2020 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
31,450 children found undernourished in the district
रायबरेली। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में एक माह में 2,40,859 बच्चों का वजन किया गया, इसमें 2,04,499 बच्चे सेहतमंद मिले। जिले में 31,450 बच्चे कुपोषित और 4,910 बच्चे अतिकुपोषित मिले। कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के बाद अब बच्चों को सेहतमंद बनाने का काम शुरू होगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

शासन की मंशा पर कोरोना सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांवों में बच्चों का वजन किया। जिले में एक माह में इस बार 240859 बच्चों का वजन किया गया। इसमें 204499 बच्चे सामान्य श्रेणी के मिले। इन बच्चों का वजन उम्र के हिसाब से ठीक पाया गया, लेकिन 31450 बच्चे ऐसे मिले जिनका वजन कम मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा 4910 बच्चे ऐसे मिले जो अतिकुपोषित हैं। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण का काम पूरा होने के बाद अब बच्चों को सेहतमंद बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के परिवार के मुखिया को मनरेगा से जॉबकार्ड व राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती करवाकर इलाज कराया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी ने बताया कि कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण का काम पूरा हो गया है। अब बच्चों को सेहतमंद बनाने का काम शुरू होगा। सभी विभागों के सहयोग से यह काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed