{"_id":"2c45a0c8187793e026a1ddc91ab5468a","slug":"30-villages-without-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 गांवों की बिजली गुल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज विद्युत उपकेंद्र के हलोर फीडर का केबल बक्सा शनिवार को फुंक गया, जिससे 30 गांवों की पावर सप्लाई ठप हो गई। पावर हाउस में धुंआ उठने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर जेई एमए मंसूरी मौके पर पहुंचे। कॉर्पोरेशन की टीम खराबी दूर करने में जुटी है, लेकिन रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
महराजगंज उपकेंद्र के हलोर फीडर से मांझगांव, जमुरावां, कपूरपुर, हिलहा, जमोलिया, पुरासी, कुबना, पोखरनी समेत क्षेत्र के 30 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
शनिवार सुबह उपकेंद्र में लगा हलोर फीडर का बक्सा फुंक गया और सप्लाई बाधित हो गई। बक्से से धुंआ निकलता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बिजली न मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
कोई नलकूप नहीं चल पाने से सिंचाई नहीं कर पाया तो किसी को अन्य कामों में दिक्कत आई। आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है, क्योंकि सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूख रही है।
ग्रामीण शिवपाल, रामगोपाल, अहोरवादीन, रमेश कुमार, इंदर आदि ने बताया कि गर्मी ने बेहाल कर दिया है। खेतों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। जेई एमए मंसूरी ने बताया कि हलोर फीडर का केबल बक्सा जलने से आपूर्ति बाधित है। बक्से को ठीक किया जा रहा है। शीघ्र आपूर्ति बहाल की जाएगी।