फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   30 bigha crops submerged due to Kusmi minor cutting

Raebareli News: कुसमी माइनर कटने से 30 बीघा फसल डूबी

Tue, 23 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 23 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
30 bigha crops submerged due to Kusmi minor cutting
जगतपुर क्षेत्र में बांधी गई कुसुमी माइनर।
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र से होकर निकली कुसमी माइनर कटने से 30 बीघा खेतों की फसल डूब गई। सोमवार की सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए, तो नहर कटने का पता चला। सूचना के बाद सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। अंत में किसानों ने किसी तरह माइनर की कटान को बांधा। जगतपुर रजबहा से कुसमी माइनर निकली है। रविवार की रात कुसमी गांव के पास माइनर की पटरी कट गई। इससे पानी खेतों में भर गया।
विज्ञापन


किसान सीताराम पांडेय, जमील अहमद, सिब्बू मिश्रा, लल्लन गौतम, विश्वनाथ त्रिवेदी, शिवगोविंद त्रिवेदी, रोहित गौतम, तुलसी त्रिवेदी, ओमकार प्रकाश त्रिवेदी, दुर्गा त्रिवेदी ने बताया कि गेहूं की बोआई हाल ही में की थी। अभी तक जमाव नहीं हुआ है। खेत में पानी भरने से बीज खराब हो जाएगा।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि माइनर की सफाई में खानापूर्ति की गई है। यही वजह है कि आए दिन कटान हो रही है। इस ओर सिंचाई विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। जलभराव से फसल खराब होने से मुआवजा भी नहीं दिया जाता। अवर अभियंता प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि माइनर का पानी रोक कर कटान को बंधवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed