{"_id":"589dff884f1c1be71737ac94","slug":"3-killed-in-accident-including-woman-5-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत 3 की मौत, 5 गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला समेत 3 की मौत, 5 गंभीर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वाहनों की रफ्तार में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें पति की सांसें थम गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। वहीं लालगंज कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार अग्रहरि कपड़े का व्यवसायी है।
विज्ञापन
गुरुवार रात धर्मेंद्र बाइक से परिवार समेत रायबरेली के रहने वाले अपने किसी दोस्त के यहां जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सई पुल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। इसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने धर्मेंद्र की पत्नी कंचन (32) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल धर्मेंद्र कुमार (35), उसका बेटा यशु(6) व बेटी चारू (4) की हालत खबर लिखे जाने तक स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
वहीं लखनऊ के संजय गांधी मार्ग मंडी 551क-389 आलमबाग निवासी असर अहमद (35) सुबह अपनी पत्नी अफरोजजहां (33) के साथ बाइक से रायबरेली किसी काम से जा रहा था। पटेल नगर के पास लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे असर अहमद की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर लालगंज कस्बे के अलीनगर निवासी मो. सईद उर्फ परवेज (30) शुक्रवार देर शाम बाइक से लालगंज की ओर आ रहा था।
पुरानी सरेनी निवासी अंजनी (55) पुत्र शिवमोहन लालगंज से घर जा रहा था। लालगंज-सरेनी मार्ग स्थित शाहपुर गांव के निकट दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को डॉयल 100 पुलिस व 108 एंबूलेंस सीएचसी लाई।
जहां डॉक्टर ने अंजनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि परवेज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर घायल है। उसको जिला अस्पताल भिजवाया है।