{"_id":"681bb19619382952de0d23ce","slug":"260-lakhs-cheated-in-the-name-of-job-case-registered-raebareli-news-c-101-1-slp1006-132667-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नौकरी के नाम पर 2.60 लाख ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नौकरी के नाम पर 2.60 लाख ठगे, केस दर्ज
Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। छिवलहा गांव के राहुल कुमार ने एक युवक पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। बताया कि पलिया बिरसिंहपुर के महेंद्र पासवान 22 अगस्त 2024 को उससे मिले। पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का दावा किया। उनकी बात पर भरोसा कर 80 हजार रुपये नकद दिए और 40 हजार रुपये का चेक दिया।
आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने कहा कि आगे की प्रक्रिया के लिए कुछ और पैसे देने होंगे। इसके उन्नाव जनपद के बारा गांव निवासी विकास और योगेश के बैंक खातों में एक लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। कुछ दिन बाद नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित रुपये वापस मांगे। आरोपी टालमटोल करने लगा।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महेंद्र पासवान, विकास और योगेश के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।