फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   26 quintals of contaminated sweets destroyed

26 क्विंटल दूषित मिठाई नष्ट कराई

Wed, 25 Aug 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
26 quintals of contaminated sweets destroyed
रायबरेली। रक्षाबंधन के दो दिन पहले लालगंज में पकड़ी गई 26.73 क्विंटल संदिग्ध मिठाई बुधवार को नष्ट करवा दी गई। यह मिठाई लखनऊ में तैयार की गई थी और रक्षा बंधन पर बिकने के लिए लालगंज लायी गई थी। बुधवार को मिठाई को जेसीबी पर लादकर बहाई गांव के पास जंगल मेें ले जाकर नष्ट कराया गया। इससे पहले महराजगंज क्षेत्र में भी 27 क्विंटल छेना मिठाई नष्ट कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

19 अगस्त को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव की टीम ने लालगंज में लखनऊ के केसरवानी ट्रेडर्स से ट्रक पर लादकर लाई गई मिठाई को पकड़ लिया था। डिंपल और शुभम के दुकानों पर पहुंचा 1188 किलो मिल्क केक और 1485 किलो छेना मिठाई को कब्जे में लेकर एफएसओ अपराजिता तिवारी व राजेश तिवारी ने नमूना सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया था।
विज्ञापन

सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि बुधवार को दूषित मिठाई को नष्ट करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मिठाई खाने योग्य नहीं थी, इसी कारण उसे नष्ट कराया गया। जेसीबी के माध्यम से बहाई गांव के पास खाली स्थान पर करीब 26 क्विंटल मिठाई नष्ट करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed