फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   26 players won gold in Karate

Raebareli News: कराटे में 26 खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण

Wed, 06 Aug 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 06 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
26 players won gold in Karate
माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के अंतर्गत मंगलवार को हुई जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विजयी ​ख
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। 26 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। सभी विजेता खिलाड़ी सात अगस्त को लखनऊ में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को बारिश के बाद भी खिलाड़ियों में प्रतियोगिता के लिए खासा उत्साह दिखा। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, श्रीगांधी इंटर कॉलेज बछरावां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां, हर नारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार, सरस्वती इंटर कॉवेज ऊर्जा विहार एनटीपीसी ऊंचाहार, सम्राट अशोक इंटर कॉलेज पुरवार ऊंचाहार, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गंगौली के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इसमें लक्ष्मी, दीपांजली दुबे, सौम्या मिश्रा, नैंसी, वैष्णवी, अवी तिवारी, अंशिका तिवारी, गायत्री, दिव्यांशी, अंजली, सिद्धी बाजपेई, अरबाज, शौर्या मिश्रा, अराध्य, आर्यन, आयुष तिवारी, यश सिंह चौहान, दिव्यांश मौर्य, रौनक सिंह, युवराज मौर्य, आदर्श पाल, अंकुश, हिमांशु गौड़, शिवांशू तिवारी, अंचल रावत, रितेश, जैब ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मंगलचरण रावत, मंजुरल हक, त्रिपुरेष त्रिपाठी, मो. अनीस, प्रदीप पांडेय, सचिव अजय सिंह चंदेल, कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारी राहुल गुप्ता, राकेश कुमार, आशीष जायसवाल, शिवानी साहू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed