{"_id":"6924baff5f1e8c3daf0985aa","slug":"25-players-will-showcase-their-talent-at-the-state-level-raebareli-news-c-101-1-slko1034-145540-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे 25 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे 25 खिलाड़ी
Tue, 25 Nov 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। गाजियाबाद जिले में सात दिसंबर को होने वाली राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में इस जिले के 25 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें 15 बालक एवं 10 बालिकाएं हैं। इन सभी खिलाड़ियों का चयन ऊंचाहार में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया है। सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए खिलाड़ियों में बालक वर्ग से लक्ष्य प्रताप सिंह, वैभव तिवारी, सूर्यांश पांडेय, अथर्व शुक्ला, नैतिक, अंश कुमार, पीयूष कमल, दिव्यांश मौर्य, देवराज पटेल, युवराज मौर्य, रौनक पटेल, सत्यम, अंश मौर्य, अभिज्ञान श्रीवास्तव व नितेंद्र प्रजापति और बालिका वर्ग से नैनसी, पायल मंडल, परणिका सिंह, रूपा देवी, अदिति सिंह, आरुही कुमारी, सृष्टि सिंह, नेहा पटेल, मोहिनी पटेल व शानवी सिंह शामिल हैं।
एनटीपीसी स्पोर्ट्स स्टेडियम ऊंचाहार में हुई जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने दो अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतिभाग किया था। कुराश एसोसिएशन ऑफ रायबरेली के सचिव राहुल कुमार पटेल ने बताया कि जिला स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित हुए हैं। कुराश खेल मध्य एशिया में प्रचलित एक पारंपरिक लोक जैकेट कुश्ती है, जिसमें दो खिलाड़ी भिड़ते हैं। जसवंत मीणा, मुनीष ठाकुर आदि ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
एथलेटिक्स में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रायबरेली। गंगागंज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने एथलेटिक्स की कई स्पर्धाओं के साथ अन्य मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में ओजस्विता, प्रियल सिंह, कोमल, अंशिका, राजन, हिमांशु, प्रियांशु, 200 मीटर दौड़ में सोनम, अनन्या, अर्चना, अभिषेक, राजन, प्रियांशु, 400 मीटर दौड़ में सोनम, अनन्या, तनु, प्रिंस, अभिषेक, अमन सिंह ने मेडल जीते।
अंडर-16 व 19 की 200 मीटर दौड़ में दीपांशु, हरिकेश, हसन अहमद, अनन्या, प्रियांशी, वर्तिका, 800 मीटर दौड़ में अनिल यादव, कौस्तुभ पटेल, अभिषेक यादव, सौम्या यादव, अनुराधा, शिवानी, 1500 मीटर दौड़ में प्रिंस सिंह, अभिनव यादव, शुभम यादव, गरिमा यादव, साक्षी, प्राची ने सफलता अर्जित की। सभी खिलाड़ियों को लक्ष्मीकांत शुक्ल ने पुरस्कृत किया। संचालन माताप्रसाद वर्मा व कामद मिश्र ने किया। रामशंकर सिंह ने आभार जताया।
इस मौके पर अखिलेश चरण सिंह, देवशंकर चौधरी, चंद्रमोहन शुक्ला, कालीचरण शुक्ला, महादेव मिश्रा, रघुनाथ सिंह, प्रेमलता पाल, एमपी वर्मा, सुनीता सिंह, डीपी सिंह, राधेश्याम सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह, विंदाप्रसाद मिश्रा आदि उपस्थित रहे। (संवाद)