फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   25 lakh rupees stolen from retired teacher's house

Raebareli News: रिटायर शिक्षक के घर से 25 लाख की चोरी

Mon, 20 Apr 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 20 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees stolen from retired teacher's house
मिल एरिया थाना क्षेत्र के कचौंदा नानकारी गांव में खेरी की घटना के बिखरा पड़ा सामान।
अमावां (रायबरेली)। कंचौंदा नानकारी गांव निवासी रिटायर शिक्षक अंजनी कुमार अवस्थी के घर से चोरों ने शनिवार रात 25 लाख की चोरी की। करीब 23 लाख कीमत के जेवरात और दो लाख की नकदी पार कर दी। रविवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी से परिजन दंग रह गए। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने फोरेंसिक टीम साथ मौके पर आकर जांच की।
विज्ञापन


रिटायर शिक्षक अंजनी के मुताबिक रात में वह और उनकी पत्नी अरुणा देवी घर के बाहर सो रहे थे, जबकि बेटा-बहू छत पर सो रहे थे। जीने का दरवाजा भी ऊपर छत के रास्ते से बाहर से बंद था। चोर छत के रास्ते जीने का दरवाजा खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया। इसकी भनक छत पर सो रहे बेटे-बहू तक को नहीं लगी। चोर अलमारी तोडक़र 23 लाख कीमत के जेवरात व दो लाख की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


रिटायर शिक्षक ने बताया कि इसी माह 29 अप्रैल को नाती की शादी है। शादी में देने के लिए जेवरात व नकदी घर पर रखी थी। सुबह घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त हो गई। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त परिवार से घटना की जानकारी ली। सीओ सदर का कहना है कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed