फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   24 hours in the dark with a million population

24 घंटे से अंधेरे में एक लाख आबादी

Fri, 06 Jan 2017 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 06 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
24 hours in the dark with a million population
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से खीरों ब्लॉक क्षेत्र के 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। फॉल्ट आने से सेमरी और खीरों उपकेंद्र के करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। बुधवार रात 8 बजे हुए फॉल्ट को पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारी गुरुवार शाम खबर लिखे जाने तक नहीं खोज सके थे। इससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में गुस्सा है। 
विज्ञापन


त्रिपुला ट्रांसमिशन से खीरों क्षेत्र की आपूर्ति होती है। बुधवार रात करीब आठ बजे बिजली की सप्लाई शुरू हुई, इसी दौरान त्रिपुला ट्रांसमिशन से खीरों और सेमरी उपकेंद्र जाने वाली 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे क्षेत्र के गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र की लाइनें और उपकेंद्र में लगे उपकरण जर्जर होने के कारण आए दिन समस्या बनी रहती है। इसके बावजूद कॉर्पोरेशन के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली न आने से जहां ब्लॉक, सीएचसी, बैंकों की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चार पानी की टंकियों से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। ऐसे में हैंडपंप पर लोगों को लाइन लगाना पड़ा। किसान रामदीन, बंशीलाल, मातादीन, अशोक ने बताया बिजली के बिना नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन जानबूझ कर जर्जर संसाधनों को नहीं बदलवा रहा है और न ही लाइनों की मरम्मत करवा रहे हैं।


एक्सईएन विद्युत तिवरण खंड तृतीय पीके सिंह  का कहना है कि रात में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बंद है। रात कोहरा होने के चलते अटौरा के पास इंसुलेटर से तार उतर जाने के कारण आपूर्ति ठप हुई है, जिसे ठीक कर दिया गया है। अन्य फॉल्ट को खोजा जा रहा है। आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed