{"_id":"68f3ec4c2ff0bf052c0943c2","slug":"222-crore-rupees-were-transferred-to-the-accounts-of-436-workers-raebareli-news-c-101-1-slko1033-143215-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 436 श्रमिकों के खाते में भेजी 2.22 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 436 श्रमिकों के खाते में भेजी 2.22 करोड़ रुपये
Sun, 19 Oct 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के माध्यम से जिले में 436 श्रमिकों के खातों में 2,22,51,054 रुपये की धनराशि भेजी गई। सहायक श्रमायुक्त आरएल स्वर्णकार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित हैं।
कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 98 लाभार्थी श्रमिकों के खाते में 53.90 लाख रुपये, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के 332 लाभार्थियों के खाते में 1,67,38,554 रुपये, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत दो लाभार्थी श्रमिकों के खाते में 22,500 रुपये और निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत चार पंजीकृत मृत श्रमिकों के आश्रितों के खाते में एक लाख रुपये की धनराशि भेजी गई।