फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   220 employees of 16 departments were deprived of getting vaccinated

टीका लगवाने से वंचित रह गए 16 विभागों के 220 कर्मचारी

Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
220 employees of 16 departments were deprived of getting vaccinated
रायबरेली। इस बार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को कोरोना टीके की दोनों डोज लेना अनिवार्य है। इसके लिए सभी विभागों से सूची मांगी गई थी। जिले के 16 विभागों के 220 कर्मचारी टीकाकरण से वंचित मिले हैं।
विज्ञापन

इसमें से 50 कर्मचारियों ने अब तक टीके की पहली डोज भी नहीं ली है। जबकि 170 कर्मचारियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद डीडीओ ने संबंधित विभागाध्यक्षों को सूची भेजकर संबंधित कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने के लिए जिले के करीब 22 हजार कर्मचारियों का डाटा फीड कराया गया है। आयोग ने मतदान कार्य में लगने वाले कर्मचारियों के लिए कोरोना टीके की दोनों डोज अनिवार्य की हैं। आयोग के निर्देश पर विभागों ने टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से टीका न लगवाने वालों की सूची आई है। डीआईओएस कार्यालय से जुड़े 40 कर्मचारियों ने अब तक टीके की पहली डोज ही नहीं ली है, जबकि 70 कर्मचारियों को दूसरी डोज के टीके का इंतजार है।
इसी तरह नलकूप खंड, वन विभाग, होम्योपैथी विभाग में ज्यादातर कर्मचारियों को टीके नहीं लगे है। रिपोर्ट आने के बाद डीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों को संबंधित कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगवाने के आदेश दिए हैं।

इन विभागों के ज्यादा कर्मियों को नहीं लगे टीके
विभाग का नाम प्रथम डोज बाकी द्वितीय डोज बाकी
डीआईओएस 40 70
नलकूप खंड 06 34
होम्योपैथी विभाग 00 11
वन विभाग 00 31
वाणिज्य कर विभाग 00 05
गन्ना विभाग 00 04
लघु सिंचाई विभाग 02 03
जिले के 16 विभागों के 50 कर्मचारियों में पहली डोज और 170 कर्मचारियों में दूसरी डोज का टीका लगना बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद विभागाध्यक्षों को संबंधित कर्मचारियों को टीका लगवाकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
एसएन चौरसिया, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed