{"_id":"68e959a27aeac76c0d0bb6d5","slug":"22-occupants-refuse-to-take-notice-raebareli-news-c-101-1-slko1033-142680-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 22 कब्जेदारों का नोटिस लेने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 22 कब्जेदारों का नोटिस लेने से इन्कार
Sat, 11 Oct 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर से निकली ऐशबाग माइनर पर कब्जा करके आलीशान मकान और काॅम्प्लेक्स बनवाने वालों में अफरातफरी मच गई है। 22 कब्जेदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से जारी नोटिस काे लेने से इन्कार कर दिया है। इन कब्जेदारों को 14 और 15 अक्तूबर को कोर्ट में तलब किया गया है। कब्जेदारों पर करीब छह करोड़ जुर्माना के साथ बेदखली की कार्रवाई भी हो सकती है।
शहर में ऐशबाग माइनर वर्ष 1917 में अस्तित्व में आई थी। बीते 30 सालों में माइनर धरातल से गायब हो गई। कहीं मॉल तो कहीं मकान बन गए। 2017 से कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कुछ नहीं हो सका। अब सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के बाद हसनैन खां, सलीम, सूर्यभान, अशोक कुमार, रामरतन, शिवकुमार, दयाराम, रघुवर दयाल, ज्योति, राकेश, रामनरेश, गंगाबिसुन, शिव प्रसाद, शिलाजीत समेत 91 कब्जेदारों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमा किया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से सभी को नोटिस जारी किया गया है। इसमें करीब 22 कब्जेदारों ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया है। कब्जेदार चांदबाबू, सरोजनी देवी, नान्हू, शिव कुमार, वकील अहमद, गंगा विष्णु, शिव वरदान, राकेश कुमार, राम नरेश, रूपेश कुमार, समर बहादुर, अभिषेक शर्मा, सोनू मिश्रा आदि ने नोटिस नहीं लिया है। सभी के भवनों पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है। कई कब्जेदार अपने वकील के साथ कोर्ट भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
ऐशबाग माइनर पर कब्जा करने वाले 91 कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा किया गया है। करीब 22 कब्जेदारों ने नोटिस लेने से इन्कार किया है। तय तारीख पर कोर्ट में पेश न होने पर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।
- राम अवतार, सिटी मजिस्ट्रेट रायबरेली