फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पता पूछने के बहाने बदमाशों ने महिला से सोने की चेन छीनी

पता पूछने के बहाने बदमाशों ने महिला से सोने की चेन छीनी

Wed, 03 Apr 2019 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने बदमाशों ने महिला से सोने की चेन छीनी
रायबरेली। शहर क्षेत्र में मंगलवार को पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली। आसपास के लोग जब तक पहुंचते, बदमाश बाइक से निकल भागे। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन



वीरपाल कोठी की रहने वाली आशा सिंह के मुताबिक वह घर पर कपड़े फैला रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक हेलमेट लगाए थे। इसी बीच वह पता पूछने लगा।
विज्ञापन



तभी दूसरे बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और भाग निकले। शोर सुनकर लोग पहुंचे लेकिन बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। कोतवाल का कहना है कि जल्द बदमाशों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed