{"_id":"5c683de3bdec2226154d18c6","slug":"21550335459-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कमरे में तैनात मिले परीक्षा केंद्र के ही दोनों कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कमरे में तैनात मिले परीक्षा केंद्र के ही दोनों कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही कमरे में तैनात मिले उसी स्कूल के दो कक्ष निरीक्षक
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में भले ही सख्त से सख्त नियम बनाकर उनका अनुपालन करने की बात कही जा रही हो, लेकिन कहीं न कहीं विद्यालय मनमानी पर उतारू हैं।
ऐसी ही एक मनमानी शनिवार को उस समय उजागर हुई, जब माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय के निरीक्षण में एक ही कमरे के भीतर दोनों कक्ष निरीक्षक उसी विद्यालय के तैनात मिले। इस मामले में निदेशक ने कोई कार्रवाई तो नहीं की, मगर केंद्र व्यवस्थापक को फटकारते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी।
पहली पाली में शनिवार को गणित का महत्वपूर्ण प्रश्नपत्र होने के कारण माध्यमिक शिक्षा निदेशक का सचल दस्ता भी यहां निरीक्षण के लिए पहुंचा। बछरावां में नेशनल हाइवे के किनारे के स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद इस दस्ते ने सलोन तहसील क्षेत्र में सघन छापेमारी की।
विज्ञापन
माडर्न पब्लिक स्कूल, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सिटीजन इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों में सघन तलाशी ली गई। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की गतिविधियों को परखा और फुटेज भी देखी गई।
माडर्न पब्लिक स्कूल में एक परीक्षा कक्ष में तैनात दोनों कक्ष निरीक्षक उसी विद्यालय के मिले, इस पर निदेशक ने कड़ी फटकार लगाई। नियमनासुर हर कमरे में एक शिक्षक उसी विद्यालय का और दूसरा शिक्षक बाहरी स्कूल का लगाया जाना चाहिए।
निदेशक ने जिले के अफसरों को हिदायत दी कि आगामी परीक्षाओं में जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करके सभी परीक्षा केंद्रों में सघन छापेमारी कराएं। उन्होंने कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन परीक्षा कराई जानी है।
निदेशक के यहां पहुंचने की खबर लगते ही जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय और वित्त एवं लेखाधिकारी विजय शंकर तिवारी के नेतृत्व वाले सचल दस्ते भी पहुंच गए।
शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गणित तथा इंटर की व्यापारिक संगठन, कृषि भौतिकी, कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा कराई गई। सख्ती की वजह से हाईस्कूल के 2918 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया।
गणित के 28578 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 25660 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया और 2918 अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर के 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। व्यापार संगठन में 383 में से 356, कृषि भौतिकी में 324 में से 288 और कृषि जंतु विज्ञान में 178 में से 174 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।