{"_id":"5c6702aebdec22738d0b68c9","slug":"21550254766-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ संघ के जिलाध्यक्ष को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ संघ के जिलाध्यक्ष को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में बुलाने के बाद भी शामिल न होने पर खंड विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष व सरेनी के बीडीओ अजय कुमार सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। आदेश की अवहेलना करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।
ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए शुक्रवार की सुबह खंड विकास अधिकारियों को सीडीओ ने बुलाया था। इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को एक दिन पहले ही पत्र जारी करके सूचित कर दिया गया था। इसके बाद भी बिना बताए सरेनी के खंड विकास अधिकारी बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आए।
ऐसी स्थिति में सरेनी ब्लॉक में मनरेगा, पौधरोपण, ओडीएफ, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण आदि कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा नहीं हो सकी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने सरेनी के बीडीओ अजय कुमार सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है।
विज्ञापन
सीडीओ राकेश कुमार का कहना है कि एक दिन पहले ही जरूरी बैठक की सूचना दी गई थी और बिना बताए सरेनी के बीडीओ बैठक में शामिल नहीं हुए। इसी कारण विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।