फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बुलेट ट्रेन जैसी दौड़ेंगी रेल कोच फैक्टरी में बनी स्वचलित ट्रेन

बुलेट ट्रेन जैसी दौड़ेंगी रेल कोच फैक्टरी में बनी स्वचलित ट्रेन

Thu, 31 Jan 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन जैसी दौड़ेंगी रेल कोच फैक्टरी में बनी स्वचलित ट्रेन
लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न रेल कोच कारखाने में बनाई जाने वाली सेल्फ प्रोपेल्ड (स्वचालित) ट्रेनें आने वाले दिनों में हवा से बातें करेंगी।
विज्ञापन



इसे 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड तक दौड़ाया जा सकेगा। पहली खेप में बन रहे 500 डिब्बों में एसी और नॉन एसी दोनोें तरह के कोच होंगे।


मेट्रो और स्वचालित ट्रेन के लिए जारी टेंडरों में अन्य औपचारिकताओं के साथ ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी भी एक प्रमुख शर्त है। जो कंपनी इन डिब्बों की निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ेगी, उसे कारखाने को अपनी तकनीक भी साझा करनी होगी।


रेल कोच फैक्टरी में जीएम पद पर तैनात रहे व रेलवे बोर्ड में मेंबर रोलिंग स्टाक पद पर काम कर रहे राजेश अग्रवाल अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित रेलगाड़ियों को बनाने की दिशा में कदम उठाया था।
विज्ञापन



अब उसी दिशा में कोच फैक्टरी ने बुलेट ट्रेन, मेट्रो ट्रेन और स्वचालित ट्रेनों के डिब्बे बनाने के लिए औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। हाल ही में जारी हुए टेंडरों के मुताबिक स्वचालित ट्रेनों के 232 नॉन एसी डीपीआरएस (डिस्ट्रीव्यूटेड पॉवर रोलिंग स्टॉक) डिब्बे बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें 120 किमी. प्रतिघंटे की स्पीड पर चलाया जा सकेगा। वहीं 264 एसी डिब्बे बनेंगे, जिन्हें 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड तक चलाया जा सकेगा।


सूत्रों की माने तो इन्हीं डिब्बों की स्पीड 200 किमी प्रतिघंटे तक बढ़ाई जा सकेगी। इसी प्रकार 80 किमी. प्रति घंटे की स्पीड वाली मेट्रो ट्रेन के 24 कोच व 80 किमी. प्रति घंटे की स्पीड वाले 18 कोच बनाने की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। इन डिब्बों के निर्माण से जुड़ने वाली कंपनियों से टेक्नोलॉजी भी ली जाएगी। 2021 तक ये कोच बनकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed