{"_id":"5c2fa9c4bdec2257191908f3","slug":"21546627524-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी, वायस रेकार्डर में मिली तकनीकी खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी, वायस रेकार्डर में मिली तकनीकी खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने शुक्रवार को महराजगंज तहसील क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई सेंटर में सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर में तकनीकी खामियां नजर आईं। इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने के साथ ही छात्र-छात्राओं को एग्जाम के संबंध में कुछ टिप्स भी दिए गए।
डीआईओएस ने महराजगंज तहसील क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले अन्य विद्यालयों को भी देखा।
इसमें प्रमुख रूप से उत्कर्ष इंटर कॉलेज बछरावां, शिव कुमार त्रिवेदी इंटर कॉलेज कैरियर प्लस शिवगढ़, मॉडर्न इंटर कॉलेज बछरावां, एसबी इंटर कॉलेज बरखंडी, राजकीय इंटर कॉलेज हलोर, जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा शामिल हैं।
सभी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की समीक्षा की गई। इसके तहत प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी तथा प्री-बोर्ड परीक्षाओं की जांच की।
विज्ञापन
मॉडर्न स्कूल में वायस रेकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा सही मिला। जबकि अन्य परीक्षा केंद्रों में तकनीकी खामी नजर आई। डीआईओएस ने इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
दूसरा गेट सील नहीं किया तो बदल देंगे परीक्षा केंद्र
शिव कुमार त्रिवेदी इंटर कॉलेज कैरियर प्लस शिवगढ़ में परिसर के पीछे गंदगी मिलने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई। साथ ही विद्यालय के दूसरी तरफ सटे भवन के गेट को लोहे की छड़ से सील कराने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा के दौरान इस गेट से किसी का आवागमन न हो सके। डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो केंद्र परिवर्तन करने पर विचार किया जाएगा।