फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   छुट्टा जानवरों से किसानों को मिलेगी राहत

छुट्टा जानवरों से किसानों को मिलेगी राहत

Mon, 29 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
छुट्टा जानवरों से किसानों को मिलेगी राहत
रायबरेली। छुट्टा जानवर न सिर्फ फसलों को चौपट कर रहे हैं, बल्कि खेतों में हांकने गए किसानों पर हमला करके उन्हें घायल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन



इन जानवरों से अब किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। वजह जिले में गौशाला बनाई जाएगी। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। गौशाला में एक करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए जाएंगे।


जल्द गौशाला निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय की बात करें तो छुट्टा जानवरों की वजह से जिले के तीन लाख किसान परेशान हैं। ये छुट्टा जानवर फसलों को चट और नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन



फसल चट करने के दौरान हांकने पर जानवर हमला करके लोगों को घायल भी कर देते हैं। इस वजह से किसानों को फसल बोवाई के बाद लागत भी निकालना मुश्किल है।


छुट्टा जानवरों से किसानों को राहत दिलाने के लिए जिले के खीरों ब्लॉक क्षेत्र के मेरुई गांव में गौशाला बनाई जाएगी। गौशाला बनाने में 1.261 हेक्टेयर (करीब सात बीघे) जमीन की तलाश पूरी हो गई है। इस गौशाला निर्माण में एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात कर्मचारियों की भी होगी तैनाती
इस गौशाला में पशुओं की देखभाल और उन्हें चारा देने के लिए स्टाफ की तैनाती भी होगी। पशुपालन विभाग के अफसर बताते हैं कि मेरुई में बनने जा रही गौशाला में पशुओं की देखरेख के लिए सात कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।


पशुओं के लिए होगी इलाज की व्यवस्था
गौशाला में रहने वाले पशुओं के इलाज की भी व्यवस्था होगी। गौशाला के लिए वैसे तो कोई अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती नहीं होगी, लेकिन खीरों पशु चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक को गौशाला के पशुओं के इलाज की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अस्पताल में अतिरिक्त दवाओं की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पशुओं के बीमार होने पर उनक समुचित इलाज हो सके।



स्टाफ पकड़वाकर भेजेगा गौशाला
किसी क्षेत्र में छुट्टा जानवर से किसान परेशान हैं। उस क्षेत्र के किसानों की शिकायत पर पशुपालन विभाग के संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्सालय के चिकित्सक व स्टाफ जानवरों को पकड़वाकर गौशाला तक भिजवाएगा। इसके लिए किसानों से कोई फीस भी नहीं वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed