फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water reached the villages after the Shivgarh drain overflowed

Raebareli News: शिवगढ़ ड्रेन उफनाने से गांवों तक पहुंचा पानी

Sat, 22 Aug 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Water reached the villages after the Shivgarh drain overflowed
शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र से निकली शिवगढ़ ड्रेन उफनाने से खेतों में भरा पानी।
शिगवढ़। शिवगढ़ ड्रेन उफनाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भरने के बाद अब यह कबीरदान और कोडरी गांव के किनारे तक पहुंच गया है। गांव की गलियां जलमग्न होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


शारदा सहायक खंड-28 हैदरगढ़ की शिवगढ़ ड्रेन की सफाई में लापरवाही बरती गई थी। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। चार दिन पहले ड्रेन का पानी खेतों में भरने से धान की फसल डूब गई थी। अब पानी आबादी की तरफ बढ़ने लगा है। ग्रामीणों को चिंता है कि और बारिश होने पर पानी घरों में घुस जाएगा।
विज्ञापन


महराजगंज उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने राजस्व टीम तैनात कर दी है। तहसीलदार ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। जहां-जहां जलभराव है, वहां टीम हर संभव मदद पहुंचा रही है। उप जिलाधिकारी ने किसानों की सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।

शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र से निकली शिवगढ़ ड्रेन उफनाने से खेतों में भरा पानी।

शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र से निकली शिवगढ़ ड्रेन उफनाने से खेतों में भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed