{"_id":"5b4e332c4f1c1b4d748b558f","slug":"21531851564-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्रजनपदीय गिरोह के पांच सदस्य बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्रजनपदीय गिरोह के पांच सदस्य बंदी
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरजनपदीय गिरोह के पांच बदमाश दबोचे
रायबरेली। ऊंचाहार पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है।
बदमाशों के पास से नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो यह गिरोह रायबरेली के साथ-साथ आसपास के जिलों में जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
पकड़े गए बदमाशों में से दो प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इन सभी के खिलाफ चोरी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने दो दिन पहले सांवापुर नेवादा स्थित देना बैंक में सेंध लगाई थी। सभी को जेल भेज दिया गया है।
सीओ ऊंचाहार विनीत सिंह की अगुवाई में एसओ धनंजय सिंह ने ऊंचाहार रेल क्रॉसिंग के पास से संदिग्धों को दबोचा। इनकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के खैलन का पुरवा मजरे फतुहाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, राजेंद्र कुमार मिश्रा, ऊंचाहार के जमुनापुर निवासी आलम, सवैया हसन निवासी कयूम, ताजदार उर्फ पापा के रूप में हुई है।
पकड़े गए सभी बदमाशों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। थानेदार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 5200 रुपये के अलावा करीब एक लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने क्षेत्र में हुई चोर की तीन घटनाओं में हाथ होने की बात कुबूली है। पूछताछ में पता चला है कि इन्हीं बदमाशों ने ही देना बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास किया था।
बैंक की दीवार में सेंध लगाने के बाद भी किसी तरह चोरी की घटना नहीं हो पाई थी। एसओ ने बताया कि ये सभी रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी आदि जिलों में घूम-घूमकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।