{"_id":"5b1c19f04f1c1b214d8b5903","slug":"21528568304-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्वो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्वो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा घायल
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉल्वो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा घायल
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में चुरुवा गांव के पास वॉल्वो बस की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के वाजपेयीखेड़ा निवासी राज बहादुर (58) अपने बेटे मंगलू (28) के साथ बाइक से कसरावां गांव में अपनी बहन के घर जा रहा था।
तभी बछरावां थाना क्षेत्र में चुरुवा गांव के निकट वॉल्वो बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा मंगलू घायल हो गया और पीछे बैठे पिता की घटनास्थलपर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मारने वाली वॉल्वो बस के बारे में पता नहीं चल सका है। यह भी नहीं पता लगा पाया कि वह किधर जा रही थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।