{"_id":"5a4695734f1c1b8d698c480d","slug":"21514575219-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा सम्मेलन में मेहनती 129 आशा बहुएं पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा सम्मेलन में मेहनती 129 आशा बहुएं पुरस्कृत
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
57 आशा बहुओं समेत 129 का हुआ सम्मान
रायबरेली। फिरोज गांधी महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को आशा सम्मेलन हुआ। इसमें जिले में बेहतर काम करने वाली 57 आशा बहुओं समेत 129 लोगों को सम्मानित किया गया। 57 आशा बहुओं में 1.55 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि कंगारू मदर केयर यूनिट (केएमसी) से संबंधित 13 महिला कर्मियों में 32 हजार रुपये का इनाम दिया गया। इसके अलावा आठ ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक व विभिन्न कार्यक्रम पेश करने वाले 51 अन्य आशा बहुओं को घड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिग बी अमिताभ बच्चन का ‘ये हैं चैंपियन’ की होर्डिंग लगाई गई, जहां डीएम और एसपी ने फोटो भी कराई।
कार्यक्रम में डीएम संजय कुमार खत्री ने आशा बहुओं को बेहतर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पुरस्कार नहीं मिला, वे अगले साल और मेहनत काम करें। उन्हें भी पुरस्कार मिलेगा। एसपी शिवहरी मीणा ने कहा कि आशा बहुओं को गांवों में पूरी सुरक्षा मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि आशा बहुओं की वजह से प्रसूताओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने आशा बहुओं को मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कई रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी, एनके श्रीवास्तव, अंजली सिंह, डीएस अस्थाना आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के कई जागरूकता स्टाल भी लगाए गए थे।