{"_id":"59e4fb604f1c1bd9538b7c1a","slug":"21508178784-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख जनता को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख जनता को मिलेगी राहत
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख जनता को मिलेगी राहत
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र कठगर से जुड़ी करीब एक लाख आबादी को जल्द ही बिजली समस्या से राहत मिलेगी। इस उपकेंद्र को डलमऊ ट्रांसमिशन से जोड़ने के लिए नई 33 केवी लाइन को बनाने का काम पूरा हो चुका है। लाइन को चार्ज किया जा रहा है। दीपावली से पहले उपकेंद्र का लोड लाइन पर डाल दिया जाएगा। अभी तक यह उपकेंद्र त्रिपुला ट्रांसमिशन से जुड़ा था।
विद्युत उपकेंद्र कठगर से करीब 80 गांवों को बिजली की आपूर्ति हांती है। त्रिपुला ट्रांसमिशन से शहर के इंदिरा नगर उपकेंद्र जाने वाले लाइन से ही इस उपकेंद्र को जोड़ा गया था। लाइन में फॉल्ट आने से शहर के इंदिरा नगर और कठगर की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती थी। इससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए कठगर उपकेंद्र को डलमऊ ट्रांसमिशन से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया। करीब 12 किलोमीटर लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कठगर उपकेंद्र के एसडीओ भइयालाल ने बताया कि नई 33 केवी लाइन बनने से करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। चार्ज करने से पहले लोड रखा जाएगा। नई लाइन बनने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी। दीपावली से पहले लोड रखा जाएगा।