{"_id":"59b1911d4f1c1bfa7f8b4ce1","slug":"21504809245-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से लिया आवास, होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से लिया आवास, होगी रिकवरी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी तरीके से लिया आवास, होगी रिकवरी
ऊंचाहार (रायबरेली)। खंड विकास अधिकारी से सांठगांठ करके लोहिया आवास हासिल करने वाले दो लाभार्थियों से रिकवरी का आदेश हुआ है। अब राजस्व विभाग इनसे वसूली करेगा। ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2014-15 मे ऊंचाहार देहात गांव लोहिया गांव चयनित था। इस दौरान इस गांव में अपात्र लोगों को आवास दिया गया था। इस मामले की शिकायत क्षेत्र के जमुनियाहार गांव निवासी शिवहर्ष यादव ने लोकायुक्त से की थी। जिसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया और प्रारंभिक जांच के आधार पर फि लहाल दो लोगों को अपात्र पाया गया है। अब मुख्य विकास अधिकारी देवेंद्र पांडे ने तहसीलदार को पत्र भेजकर प्रत्येक से तीन लाख पांच हजार रुपये वसूल करने का निर्देश दिया है। जिन लोगों से वसूली की जानी है उनमे पिपरहा गांव के राजेश कुमार है। इनकी पत्नी अंगनबाड़ी कार्यकर्त्री हैं। इसी तरह नई बस्ती निवासी अजीत कुमार मूल रूप से बांदा जिले के रहने वाले है। उनको नियम ताक पर रखकर आवास दिया गया था।