फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सिपाहियों के खिलाफ माकपा का क्रमिक अनशन शुरू

सिपाहियों के खिलाफ माकपा का क्रमिक अनशन शुरू

Thu, 08 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिपाहियों के खिलाफ माकपा का क्रमिक अनशन शुरू
सिपाहियों के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू
विज्ञापन

- पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और लंबा आंदोलन छेड़ने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
हरचंदपुर (रायबरेली)। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के छतैया गांव में दो सिपाही दबंगों से मिलकर अवैध निर्माण करा रहे हैं। इसको लेकर पीड़ित महिला रामरती पत्नी दर्शन ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला को न्याय दिलाने के लिए माकपा ने हरचंदपुर पशु बाजार में गुरुवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। माकपा नेताओं ने कहा कि न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन चलेगा। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पीड़ित महिला रामरती का कहना है कि इस समस्या को लेकर वह थाने से लेकर बड़े अधिकारियों से मिली, लेकिन किसी ने उसका दर्द नहीं सुना। अवैध निर्माण में हरचंदपुर थाने के दो सिपाही शामिल हैं। पीड़िता का कहना है कि अवैध निर्माण की सूचना तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी तथा जिलाधिकारी को दी, लेकिन पुलिस और दबंगों की मिलीभगत के चलते थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय उल्टे दबंगों की तरफदारी कर रही है। माकपा के पूर्व जिलामंत्री रामदीन विश्वकर्मा ने कहा कि पुलिस दबंगों से मिली हुई है। इसी वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्रमिक अनशन पर भी सुनवाई न होने पर धरना प्रदर्शन और फिर जिला मुख्यालय पर आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed