फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   21.43 lakh poor, one kg gram and five kg rice from today

21.43 लाख गरीबों को आज से एक-एक किलो चना व पांच-पांच किलो चावल

Thu, 14 May 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
21.43 lakh poor, one kg gram and five kg rice from today
रायबरेली। कोरोना से जंग में लॉकडाउन के दौरान गरीबों को मुफ्त भोजन देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले को 10,717 मीट्रिक टन चावल और चना अलॉट किया गया है। 15 मई से गरीबों में चावल व चने का वितरण किया जाएगा। जिले के 21.43 लाख गरीबों को पांच-पांच किलो चावल व एक-एक किलो चना दिया जाएगा। योजना में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। इसके तहत संचालित योजना के तहत 15 मई से गरीबों में मुफ्त चावल व चना बांटा जाएगा। सभी कार्डों की सभी यूनिटों पर एक-एक किलो चना और पांच-पांच किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की टीम बना दी गई है। यह टीम कोटे की दुकानों पर मौजूद रहकर चना और चावल का मुफ्त वितरण कराएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक में कितने गरीबों को मिलेगा चना व चावल
ब्लॉक अंत्योदय की यूनिटें पात्र गृहस्थी की यूनिटें
अमावां 15381 75274
ऊंचाहार 13977 101737
खीरों 23237 101734
छतोह 11940 84123
जगतपुर 15532 55623
डलमऊ 22034 117742
डीह 12109 90190
गौरा 12103 66907
बछरावां 26689 88652
महराजगंज 16243 90702
राही 26469 113245
रोहनियां 6369 48787
लालगंज 20736 102083
शिवगढ़ 6611 79007
सतांव 19189 97126
सरेनी 26264 112768
सलोन 22181 164624
हरचंदपुर 14793 81690
एक नगर पालिका व सात नगर पंचायतों के 3233 अंत्योदय व 34726 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के पूरे परिवार को पांच-पांच किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए 7408 मीट्रिकटन चावल अलॉट किया गया है। शहर के कोटेदारों को भी समय से राशन का उठान करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 15 मई से गरीबों को पांच-पांच किलो चावल व एक-एक किलो चना दिया जाएगा। राशन कोटेदारों को उपलब्ध करा दिया गया है। जिले में 21.43 लाख यूनिटों को योजना का लाभ मिलेगा।- केएन सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed